भोपाल में IPL क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता पर कुक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

by Manu
शशांक सिंह

भोपाल, 30 जून 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक रसोइए के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पूर्व स्पेशल डीजी शैलेश सिंह, उनके बेटे IPL क्रिकेटर शशांक सिंह और ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

रातीबड़ पुलिस के अनुसार, रीवा के 31 वर्षीय विपेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि वह 25 जून से नीलबड़ स्थित शैलेश सिंह के घर 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर रसोइए का काम कर रहा था। काम शुरू करने के बाद परिवार के लोग उसमें कमियां निकालने लगे और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।

विपेंद्र ने बताया कि 28 जून सुबह करीब 9 बजे नाश्ता बनाने के बाद जब उसने मोबाइल वापस मांगा तो शैलेश सिंह ने मना कर दिया। इसके बाद शैलेश सिंह, उनका बेटा शशांक सिंह और ड्राइवर उसके कमरे में घुस आए।

उन्होंने गालियां दीं, मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। रातीबड़ पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: खान सर के गार्ड से मारपीट मामले में ज्ञान बिंदु निदेशक रौशन आनंद के भाई और स्टाफ को मिली जमानत

You may also like