पंजाब के पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

by Manu
फूड पॉइजनिंग

पठानकोट, 27 नवंबर 2026: पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पंजाब में पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया।

यह घटना पठानकोट में उझ नदी के पास पहाड़पुर बॉर्डर पोस्ट इलाके में तड़के करीब 2 बजे हुई। अधिकारियों के अनुसार घुसपैठिए को रुकने के लिए कहा गया। लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ता रहा। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने उसे गोली मार दी।

सर्दी के मौसम आते ही इस तरह की घटनाएं सीमा वाले क्षेत्रों में तेज हो जाती हैं। यही कारण है कि बॉर्डर एरिया में पुलिस की ओर से सुरक्षा प्रबंध और मजबूत किए जा रहे हैं।

सर्दी के दौरान सामने आने वाली संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की ओर से बीएसएफ के साथ मिलकर सीमा क्षेत्र में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रत्येक पुलिस नाके पर तैनात कर्मचारियों को विशेष सतर्कता और सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like