दुबई, 05 सितंबर 2026: विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे शुरू होगा। भारत ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में कप्तान के रूप में उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी।
टीम इंडिया पिछले 4 मैचों से अजेय है। पाकिस्तान ने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में एशिया कप के मुकाबले में भारत को हराया था। यह एशिया कप टी-20 में भारत के खिलाफ उसकी इकलौती जीत भी है। बाकी 6 मुकाबले भारत ने अपने नाम किए।
दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में 17 बार भिड़ी हैं। इनमें भारत ने 14 मैच जीते हैं। पाकिस्तान सिर्फ 3 मुकाबले जीत सका है।
ग्रुप में भारत 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। पाकिस्तान 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। यह मैच जीतने पर पाकिस्तान टॉप-4 में पहुंच जाएगा। हार की स्थिति में उसे आखिरी लीग मैच में हांगकांग को हराना होगा।
ये भी देखे: एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025, जितेश शर्मा की कप्तानी में इंडिया-ए का ऐलान