चंडीगढ़, 07 अक्टूबर 2026: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम में बरकरार हैं।
भारत 22 अक्टूबर से एक दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगा। इस दौरान टीम पांच टी-20 पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। अभी वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा नहीं हुई है।
बीसीसीआई ने हरमनप्रीत के इस्तीफे के बाद स्मृति मंधाना को महिला टीम का कप्तान बनाया है। वे इसी महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम की कमान संभालेंगी। हरमनप्रीत ने आज ही बोर्ड के साथ मीटिंग के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी।
भारत की टी-20 टीम में श्रेयस अय्यर कप्तान हैं। तिलक वर्मा उपकप्तान हैं। टीम में अभिषेक शर्मा संजू सैमसन वैभव सूर्यवंशी ईशान किशन अक्षर पटेल शिवम दुबे नीतीश कुमार रेड्डी नमन धीर प्रिंस यादव मयंक यादव अर्शदीप सिंह भुवनेश्वर कुमार वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव शामिल हैं। संजू सैमसन और ईशान किशन विकेटकीपर हैं।
ये भी देखे: एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, 17 साल की कमलिनी को मौका