हिमाचल में रातभर भूकंप के झटके, लोगों में दहशत, कई जगहों पर नुकसान

by Manu
हिमाचल भूकंप

चंबा, 6 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात भूकंप के झटके से महसूस किए गए। रात 10:04 बजे 5 तीव्रता का तेज भूकंप आया। इसके बाद 11:04 बजे 2.8 और 11:52 बजे 3 तीव्रता के दो और झटके लगे। तीनों भूकंपों का केंद्र चंबा जिले में रहा।

पहला झटका काफी तेज था। इससे कई जगहों पर नुकसान हुआ है। कांगड़ा जिले के धर्मशाला और शाहपुर में कई घरों में दरारें पड़ गई हैं। कैरी पंचायत में तीन घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पालमपुर के सिविल अस्पताल की पुरानी इमारत की दूसरी मंजिल की छत को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि कोई मरीज घायल नहीं हुआ। पुरानी इमारत को पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका था, इसके बावजूद वहां मरीजों का इलाज चल रहा था।

भूकंप के झटके लगते ही होटलों में ठहरे पर्यटक सहमकर कमरों से बाहर निकल आए। कई जगहों पर अफरा-तफरी मच गई। लोग रातभर घरों से बाहर रहे और सो नहीं पाए।

ये भी देखे: कांगड़ा और चंबा में 3.9 तीव्रता का भूकंप, धर्मशाला के पास केंद्र, कोई हानि नहीं

You may also like