चंडीगढ़, 4 जून 2026: Virat Kohli Injury: भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
37 वर्ष की उम्र में भी विराट कोहली को दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिना जाता है। हाल ही में खत्म हुए आईपीएल सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। कोहली पूरे टूर्नामेंट में लगातार रन बनाते रहे और फाइनल में भी अहम भूमिका निभाई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में उन्होंने विजयी रन भी बनाए थे।
ये भी देखे: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 4 नए चेहरे