लखनऊ में SBI फील्ड ऑफिसर ने पत्नी और बहन की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को गोली मारी

by Manu
लखनऊ हत्या

लखनऊ, 20 अगस्त 2026: लखनऊ में SBI के फील्ड ऑफिसर ने अफसर पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। गुरुवार दोपहर वह कार से ICICI बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उनसे बातचीत की फिर गोली मारकर भाग गया।

इसके बाद वह सीधे 2 किमी दूर अपने घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बहन को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। अंदर भाई-बहन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चल रही थी।

मानस ने इस वारदात का कारण दिव्या के धोखा देने को बताया है। उसने सुसाइड से पहले वॉट्सएप पर स्टेटस भी लगाया जिसमें लिखा- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी (दिव्या की) बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सबकुछ पता है।

ये भी देखे: पुणे मंगेतर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया ने दो बार की हत्या की कोशिश, तैयार था बैकअप प्लान

You may also like