फाजिल्का में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-ट्राले की टक्कर में 8 लोगों की मौत

by Manu
Fazilka Road Accident

फाजिल्का, 6 जून 2026: फाजिल्का में फिरोजपुर हाईवे पर शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे पिकअप और ट्राले की आमने-सामने टक्कर हुई। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है।

पिकअप में परिवार और रिश्तेदारों समेत करीब 25 से 30 लोग सवार थे। ये लोग अपने मृतक परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए डेरा ब्यास जा रहे थे। रास्ते में सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्राले से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप सवार लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। पिकअप के ऊपर बने टूल बॉक्स में बैठे 5 लोग उछलकर ट्राले के शीशे को तोड़ते हुए उसके अंदर जा गिरे। इनमें 13 साल की एक बच्ची भी शामिल है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फिरोजपुर भेज दिए हैं।

ये भी देखे: तरनतारन में दो कारों की टक्कर में दर्दनाक हादसा, व्यक्ति की मौत, पत्नी और बेटी घायल

You may also like