नई दिल्ली, 6 जून 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक उथल-पुथल और भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (PM-EAC) के सदस्यों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक वृद्धि को नई गति देना और वैश्विक चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए रणनीति तैयार करना रहा।
बैठक में वर्तमान वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत को तेजी से आगे बढ़ाने वाली रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। पीएम मोदी और आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण विचारों और नए उपायों पर मंथन किया।
बैठक में सिर्फ नीतियां बनाने पर ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सुधार लाने पर भी जोर दिया गया। प्रधानमंत्री और परिषद के सदस्यों ने ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और बेहतर बनाने वाले सुधारों पर चर्चा की।
ये भी देखे: पीएम मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से की मुलाकात