शिमला, 03 फ़रवरी 2026: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इन आदेशों पर हस्ताक्षर किए। यह फेरबदल विभिन्न विभागों और जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर किया गया है।
2017 बैच के HAS अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को अब सचिव राज्य विद्युत नियामक आयोग शिमला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यभार संभालने के बाद इस पद का अतिरिक्त प्रभार देख रहे अतिरिक्त सचिव (राजस्व) सुनील वर्मा को अब इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
एचएएस अधिकारी केशव राम को कांगड़ा जिले के फतेहपुर में ब्यास डैम परियोजना के भूमि अधिग्रहण अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं विपन कुमार को सहायक उपायुक्त किन्नौर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा पूजा अधिकारी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की तथा विवेक कुमार को सहायक आयुक्त से उपायुक्त (एसी टू डीसी) कांगड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है।
सरकार ने 2025 बैच के HAS अधिकारी जगदीप सिंह को आगामी तैनाती के लिए कार्मिक विभाग शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी देखे: हिमाचल में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक IPS को नई पोस्टिंग, 12 HPS अधिकारियों के तबादले