हरियाणा कैबिनेट की पहली बैठक, एएसआई संदीप लाठर की पत्नी को सरकारी नौकरी

by Manu
हरियाणा कैबिनेट

चंडीगढ़, 01 जनवरी 2026: नए साल के पहले दिन हरियाणा कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल छह एजेंडे पर चर्चा हुई और सभी को मंजूरी दे दी गई।

कैबिनेट ने एएसआई संदीप लाठर की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया है। उन्हें कैंपस स्कूल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में पीजीटी गणित (ग्रुप बी) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

कैबिनेट के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकार वार्ता में प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट में लिए गए प्रमुख फैसले

– पंचकूला में गऊशाला के लिए भूमि पट्टे को मंजूरी दी गई है।

– बरवाला के रतेवाली गांव में कामधेनु गौ सेवा समिति को 4 एकड़ जमीन देने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

– परिवहन विभाग में 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर तैनात ड्राइवरों को सभी वित्तीय लाभ देने का फैसला लिया गया है। इन्हें शुरुआती तारीख से नियमित मानकर सभी लाभ दिए जाएंगे।

– कच्ची कॉलोनियों में जमीन ट्रांसफर करके गलत तरीके से रजिस्ट्री करवाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। अब ऐसी कोई गलत रजिस्ट्री नहीं होगी।

ये भी देखे: हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला, 6 जिलों के 17 गांवों की तहसील में बदली

You may also like