चंडीगढ़, 08 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में 21 एजेंडों पर चर्चा हुई। इनमें से 19 को मंजूरी मिली। इसमें 6 जिलों के 17 गांवों और सेक्टरों की तहसील बदलने का भी फ़ैसला लिया है। लंबे समय से जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग इसकी मांग कर रहे थे।
कैबिनेट ने इन गांवों-सेक्टरों की तहसील बदली है
– फरीदाबाद: 4 गांव (तहसील फरीदाबाद से बल्लभगढ़)
– गुरुग्राम: 3 गांव (तहसील सोहना से फरीदाबाद)
– झज्जर: 3 गांव (तहसील बहादुरगढ़ से बेरी)
– करनाल: 2 गांव (तहसील घरौंडा से असंध)
– रेवाड़ी: 3 गांव-सेक्टर (तहसील रेवाड़ी से कोसली)
– सोनीपत: 2 गांव (तहसील गोहाना से खरखौदा)
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति बनाई थी। समिति ने सभी पहलुओं का अध्ययन किया और सिफारिशें दीं। इसके आधार पर कैबिनेट ने बदलाव को हरी झंडी दिखाई।
नायब सैनी ने कहा कि लोगों को तहसील कार्यालय, पटवारखाना और राशन डिपो दूर जाने पड़ते थे। अब नजदीकी तहसील में सभी काम हो जाएंगे। जमीन के कागजात, जाति-आय प्रमाणपत्र जैसे काम आसान हो जाएंगे। यह जनता की लंबी मांग थी, जिसे आज पूरा कर दिया गया।
ये भी देखे: Haryana Cabinet Meeting: 26 जून को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, अहम फैसले पर लगेगी मुहर