नई दिल्ली, 23 मई 2026: आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने समिति का पुनर्गठन किया और इसमें 10 सदस्यों को नामांकित किया। राघव चड्ढा की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।
राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में इसकी पुष्टि की गई। अधिसूचना के मुताबिक यह पुनर्गठन 20 मई से प्रभावी है। इस 10 सदस्यीय समिति में राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंक कुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाषीष खुंटिया, रोंगवरा नारजारी और संतोष कुमार पी को शामिल किया गया है।
ये भी देखे: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के BJP में शामिल होने पर भगवंत मान ने कहा – इन्होंने पंजाबियों से की गद्दारी