101
नई दिल्ली, 14 सितंबर : वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार के द्वारा उठाए कदम से अब निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ेगी क्योंकि सरकार ने प्याज के निर्यात के लिए पहले तय की गई न्यूनतम मूल्य सीमा (एमईपी) शुक्रवार को हटा दी। इसके साथ ही सरकार ने बासमती चावल पर 950 डॉलर प्रति टन का एमईपी हटा दिया है। इसका मतलब यह था कि किसान इस दर से कम कीमत पर अपनी उपज विदेश में नहीं बेच सकते थे। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना जारी कर तत्काल प्रभाव से न्यूनतम निर्यात मूल्य को हटा दिया। यह कदम महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उठाया गया है, जो प्याज का प्रमुख उत्पादक राज्य है। इस कदम से प्याज के निर्यात को बढ़ावा मिलने की संभावना है।