30
अमृतसर, 7 सितम्बर : पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और जत्थेदार सुच्चा सिंह लंगाह अपना अपना स्पष्टीकरण देने के लिए आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। जानकारी के अनुसार श्री अकाल तख्त साहिब से पंज सिंह साहिब द्वारा जारी आदेश के अनुसार तत्कालीन अकाली सरकारों के कैबिनेट मंत्रियों को एक मामले में स्पष्टीकरण देने के आदेश के बाद आज पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और जत्थेदार सुच्चा सिंह लंगाह अलग-अलग श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे हैं। दोनों नेताओं ने श्री अकाल तख्त साहिब और श्री हरमंदिर साहिब में भी मत्था टेका। यहां पेश होकर उन्होंने अपनी सफाई दी।