नोएडा, 5 जून 2026: नोएडा के सेक्टर-75 की आईवी काउंटी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह 7 बजे हाईराइज बिल्डिंग में आग लग गई। 28 मंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर लगी आग तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई। देखते ही देखते फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं और आसमान में काला धुआं छा गया।
सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग सीढ़ियों के रास्ते बाहर भागने लगे। कई लोग इस अफरातफरी में घबरा गए।
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। शुरुआती गाड़ियों का पानी मात्र 6वीं मंजिल तक ही पहुंच पाया। आग 12वीं मंजिल पर होने के कारण दमकलकर्मियों को काफी दिक्कत हुई। बाद में हाईड्रोलिक क्रेन मंगाई गई और उसके जरिए पानी छोड़ा गया।
राहत की बात यह रही कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद थे। इनकी मदद से करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के टावर को भी खाली कराया गया है।
ये भी देखे: नोएडा में दो फैक्टरियों में लगी भीषण आग, दोनों कंपनियां जलकर राख