मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर चाकू से गोदकर की युवती की हत्या, 35 सेकंड में किए 30 वार

by Manu
मोहाली हत्या

मोहाली, 5 जून 2026: मोहाली में एक युवक ने पूर्व प्रेमिका की ऑफिस में घुसकर हत्या कर दी। युवक गुपचुप ऑफिस में घुसा और काम कर रही युवती पर पीछे से हमला किया। युवती जान बचाने के लिए भागी तो युवक ने उसका पीछा किया और लगातार चाकू मारता रहा। मात्र 35 सेकंड में उसने युवती पर 30 बार चाकू से वार किए।

ऑफिस स्टाफ ने बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उन्हें भी चाकू दिखाकर डरा दिया। जब युवक को लगा कि युवती अब बच नहीं सकती तो उसने उसी चाकू से अपना गला काट लिया।

युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध था। युवती ने ब्रेकअप कर लिया था जिससे आरोपी नाराज था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को पटियाला ले जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी देखे: Mohali Crime: मोहाली में SSP ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

You may also like