किश्तवाड़, 12 नवंबर 2026: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मारवाह के देहरना जंगल इलाके में फायरिंग की आवाज सुनने के बाद दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर यानी एसपीओ लापता हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के शवों पर गोलियां लगी मिली हैं। शहीद किए गए दोनों एसपीओ ऋषिपाल और बॉबी चंद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी का हिस्सा थे। वे कियार दच्छन से अपर रिज देहरना के इंदरवन इलाके में बसनान में तैनात आर्मी की 17 राष्ट्रीय राइफल्स की एक टीम को रिलीव करने जा रहे थे। लेकिन वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे थे।
अधिकारियों ने बताया था कि दोनों एसपीओ कियार कैंप से ढारना-मारवाह स्थित सेना की एक चौकी के लिए निकले थे। लेकिन वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे थे। शुरुआत में उनके मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था। लेकिन बाद में वे नंबर बंद हो गए जिससे उनके ठिकाने और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। लेकिन अब सर्च ऑपरेशन में दोनों के शव बरामद हो गए हैं।
इन दो जवानों के लापता होने के तुरंत बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स की तरफ से संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। अफसरों ने कहा था कि लापता जवानों का सुराग लगाने और उनके गायब होने की परिस्थितियों को मालूम करने के लिए दुर्गम पर्वतीय वन क्षेत्रों समेत आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की टीमें तैनात की गई थीं।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया