चंडीगढ़, 12 नवंबर 2026: मणिपुर चुनाव के लिए कांग्रेस की पदाधिकारियों की लिस्ट विवादों के घेरे में आ गई है। इस लिस्ट में जेएनयू की छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल को भी जगह दी गई है। कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर जेएनयू की 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। और इंटरनल इंक्वायरी के बाद उन्हें जेएनयू से बर्खास्त कर दिया गया था। लेकिन कांग्रेस ने अपनी मणिपुर अभियान समिति में आरोपी प्रोफेसर को नियुक्त किया है। बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस और खासतौर पर राहुल व प्रियंका गांधी पर हमला बोला है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर बीजेपी लीडर स्मृति ईरानी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा लड़की हूं लड़ सकती हूं और स्मैश द पैट्रिआर्की की हुंकार भरने वाली कांग्रेस का महिला सम्मान के प्रति असली चाल चरित्र और चेहरा एक बार फिर देश के सामने है। जेएनयू की 11 छात्राओं द्वारा कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए। फिर भी उन्हें मणिपुर प्रदेश चुनाव समिति में कांग्रेस ने अहम जिम्मेदारी दी है। महिला सम्मान पर कांग्रेस की कथनी और करनी में इतना बड़ा अंतर इसलिए है क्योंकि उनके लिए महिलाओं की गरिमा बस एक चुनावी नारा है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया