Delhi Rain: दिल्ली में बारिश से तापमान 7 डिग्री लुढ़का, 7 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल?

by Manu
मौसम

दिल्ली, 07 अक्तूबर 2025: दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटों से हो रही झमाझम बारिश ने राजधानी की उमस भरी मौसम को पूरी तरह तरोताजा कर दिया है। 6 अक्टूबर को हुई मूसलाधार बारिश ने तापमान को 7 डिग्री सेल्सियस नीचे धकेल दिया है। लोगों को इस सीजन की पहली ठंडक का एहसास हुआ है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 6 अक्टूबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री कम रहकर 26.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री तक गिर गया। हवा में नमी बढ़ने से ठंडक का असर और गहरा हो गया है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 7 अक्टूबर को भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 8 से 12 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे, और धूप लुका-छिपी का खेल खेलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। इसका असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और विदर्भ जैसे क्षेत्रों तक पहुंचा है।

ये भी देखे: Weather News: दिल्ली-NCR में हुई बारिश, मौसम बदलने के बाद गर्मी से राहत

You may also like