1
चंडीगढ़, 04 नवंबर 2026: केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना में बदलाव किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने डिफेंस मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि सेना के शीर्ष अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दो साल की सेवा पूरी करने वाले सभी अग्निवीरों को भारतीय सेना में स्थायी सेना के रूप में शामिल किया जाएगा।
ये खबर ऐसे समय में आई है जब सरकार ने बुधवार को घोषणा की है कि चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर सेना से सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा। इसके बाद तय शर्तों और नियमों को पूरा करने और अपनी सहमति देने वाले अग्निवीरों को स्थायी भर्ती का मौका दिया जाएगा।
ये भी देखे: भगवंत मान ने 801 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, विपक्ष पर किया हमला