LSG बनाम RCB: IPL 2026 में लगातार 6 हार के बाद जीती लखनऊ सुपर जायंट्स, RCB को 9 रन से हराया

by Manu
LSG बनाम RCB

लखनऊ, 08 मई 2026: LSG बनाम RCB रिजल्ट: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आईपीएल में लगातार छह हार के बाद जीत दर्ज की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 9 रन से हराया है। गुरुवार को इकाना स्टेडियम में बारिश के कारण मैच 19-19 ओवर का कर दिया गया था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। बारिश के कारण लक्ष्य संशोधित कर 213 रन कर दिया गया। जवाब में आरसीबी 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी।

मिचेल मार्श ने शानदार शतक जड़ते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। उन्होंने 111 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल थे। निकोलस पूरन ने 38 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 32 रन बनाए।

आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या और रसिख सलाम को एक-एक विकेट मिला।

रन चेज में आरसीबी की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में सिर्फ 40 रन बनाए और जैकब बेथेल व विराट कोहली के विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने 53 गेंदों पर 95 रन की उपयोगी साझेदारी कर टीम को मैच में बनाए रखा।

आखिरी ओवरों में टिम डेविड (17 गेंद पर 40 रन), क्रुणाल पंड्या (16 गेंद पर नाबाद 28 रन) और रोमारियो शेफर्ड (15 गेंद पर नाबाद 23 रन) ने तेज पारियां खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

लखनऊ की गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने कमाल किया। उन्होंने 3 विकेट झटके, जिसमें विराट कोहली (0), जितेश शर्मा (1) और देवदत्त पडिक्कल (34) शामिल हैं। शहबाज अहमद को 2 और मोहम्मद शमी को 1 विकेट मिला।

ये भी देखे: MI बनाम LSG: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, रोहित की शानदार वापसी

You may also like