चंडीगढ़, 08 मई 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ राशि वितरित की। मुख्यमंत्री ने लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत 9 लाख 76 हजार बहनों के खातों में 205 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।
सीएम सैनी ने 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के माध्यम से 35 लाख 62 हजार लाभार्थियों के खातों में 1146 करोड़ 73 लाख रुपये डाले।
अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के बच्चों की छात्रवृत्ति को अब केंद्र के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल से जोड़ दिया गया है। सरकार ने 64 हजार 923 विद्यार्थियों को 100 करोड़ 45 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि दी।
दयालु योजना के तहत 5677 परिवारों को 215 करोड़ 29 लाख रुपये उनके खातों में भेजे गए।
इसके अलावा 11 लाख 23 हजार बहनों को गैस सिलेंडर सब्सिडी के रूप में 38 करोड़ 54 लाख रुपये दिए गए।