गोपाल खेमका हत्याकांड में गांधी मैदान के थानेदार सस्पेंड, लापरवाही का आरोप

by Manu
Gopal Khemka Murder Case

पटना, 16 जुलाई 2025: पटना के गांधी मैदान थाना प्रभारी (SHO) राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पटना के केंद्रीय रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) जितेंद्र राणा ने पटना SSP कार्तिकेय के. शर्मा की अनुशंसा पर की है। राजेश कुमार पर प्रमुख उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले में लापरवाही और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में बार-बार असफल होने के आरोप हैं।

दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

गोपाल खेमका की हत्या 4 जुलाई 2025 को रात 11:40 बजे गांधी मैदान क्षेत्र में उनके घर के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावर द्वारा की गई थी। गोपाल खेमका अपनी कार से उतर रहे थे जब उन पर हमला हुआ। उनके छोटे भाई संतोष खेमका ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया, दावा किया कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस डेढ़ से दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर कई गोली के खोखे पड़े थे, जिन्हें पुलिस ने ईंट और बांस-बल्लों से घेरा, जिसे परिवार ने लापरवाही का सबूत बताया।

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि राजेश कुमार की निष्क्रियता और अपराध नियंत्रण में लापरवाही के साथ-साथ अन्य मामलों में भी उनकी जांच संतोषजनक नहीं थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने मास्टरमाइंड अशोक साव और शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार किया है, जबकि हथियार सप्लायर एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। जांच में यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

ये भी देखे: Gopal Khemka Murder Case: पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर, शूटर गिरफ्तार

You may also like