चंबा, 29 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पहली बार तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस थाना चंबा में पति और सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और सास के विरुद्ध तीन तलाक देने, क्रूरता करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला का विवाह करीब पांच वर्ष पहले रुस्तम नामक युवक से हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। क्रूरता लगातार बढ़ती गई।
कुछ दिन पहले एक मामूली विवाद के बाद पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
ये भी देखे: Moradabad News: मारपीट कर घर से निकाला, फिर दिया तीन तलाक; पति सहित सात पर केस दर्ज