नई दिल्ली, 29 जून 2026: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत भी शामिल होगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने ईरानी सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत सरकार की ओर से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
ईरानी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार और दफन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके बाद भारत ने उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है।
ईरान में खामेनेई के लिए 4 से 9 जुलाई तक सप्ताह भर चलने वाला राजकीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, खामेनेई का पार्थिव शरीर 4 और 5 जुलाई को तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में रखा जाएगा।
ये भी देखे: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को दिया निमंत्रण