सीएम योगी ने रामपुर में 690 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

by Manu
रामपुर में सीएम योगी

रामपुर, 30 जून 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर जिले में 690 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले प्रदेश में विरासत का अपमान होता था, कांवड़ यात्रा तक पर रोक लगाने की बातें होती थीं और सरकारी भर्तियों में वसूली होती थी।

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था, धार्मिक आस्था और विकास तीनों को नई पहचान मिली है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान दंगे, फसाद और सांस्कृतिक विरासत के अपमान से जुड़ गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासन में कांवड़ यात्रा, होली, दीपावली, रामनवमी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजनों में बाधाएं खड़ी की जाती थीं।

आज प्रदेश में सभी पर्व बिना किसी रोक-टोक के पूरे उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं और कांवड़ यात्रा भी शांतिपूर्ण ढंग से निकल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या, काशी, प्रयागराज का विकास नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासन में रामपुर में गरीबों और दलितों की जमीनों पर कब्जे किए जाते थे। वाल्मीकि समाज के लोगों को उनकी जमीनों से वंचित किया गया।

ये भी देखें: मुरादाबाद में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, गोद में लेकर बच्ची को दुलारा

You may also like