सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर की नींव रखी

by Manu
गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर

चंडीगढ़, 10 अगस्त 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में ‘श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र’ की आधारशिला रखी। इस शुभ अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां के पद्म श्री संत निरंजन दास जी, बाल नाथ आश्रम के संत परगट नाथ जी, कथार के संत प्रदीप दास जी, संत तेजा सिंह जी, संत निर्मल दास जी जोड़े वाले, संत लेख राज जी और अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।

श्री गुरु रविदास जी महाराज के महान जीवन, दर्शन और पवित्र बाणी के अध्ययन के लिए एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में विकसित किए जा रहे इस केंद्र का निर्माण 10.4 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा। इसकी कुल लागत 37 करोड़ रुपये होगी, जिसमें से 11 करोड़ रुपये ज़मीन पर और 60 लाख रुपये ज़रूरी मंज़ूरी लेने में खर्च किए गए हैं, जबकि इसके निर्माण की पूरी लागत पंजाब सरकार उठाएगी।

इस केंद्र में तीन मंज़िला प्रशासनिक और शिक्षण ब्लॉक, लड़कों और लड़कियों के लिए तीन मंज़िला हॉस्टल (प्रत्येक में 54 छात्रों के रहने की सुविधा) और शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए दो मंज़िला इमारत होगी। यह केंद्र बच्चों, छात्रों और शोधकर्ताओं को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, भजनों, दर्शन और शिक्षाओं का अध्ययन करने के लिए एक विशेष स्थान प्रदान करेगा और ऐसे शोध को बढ़ावा देगा जो उनके ज्ञान और संदेश का प्रकाश दुनिया भर में फैलाएगा।

पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलने वाले समारोहों के हिस्से के रूप में यह आधारशिला रखी है, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इन कार्यक्रमों के तहत, 50 मोबाइल वैन 23 ज़िलों के 13,000 गांवों में जाकर गुरु जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाएंगी ताकि पंजाब के लोगों तक समानता, मानवता और सम्मान का उनका संदेश पहुंचाया जा सके।

उनकी शिक्षाओं ने जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ़ मज़बूत आवाज़ उठाई और मानवता को सही रास्ता दिखाया, जबकि एक समान समाज की उनकी अवधारणा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

इस अवसर पर डेरा बल्लां के पद्मश्री संत निरंजन दास जी, बाल नाथ आश्रम के संत परगट नाथ जी, कठार के संत प्रदीप दास जी, संत तेजा सिंह जी, संत निर्मल दास जी जोर वाले, संत लेख राज जी और संत समाज भी उपस्थित थे।

ये भी देखे: श्री गुरु रविदास जी के संदेश को पहुंचाने के लिए 50 डॉक्यूमेंट्री वैनों को भगवंत सिंह मान ने दिखाई हरी झंडी

You may also like