5
पटना, 15 नवंबर 2026: महापर्व छठ के तीसरे दिन यानी आज अस्ताचलगामी सूर्य यानी डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर छठ व्रती पहला अर्घ्य देंगी।
राजधानी पटना में गंगा नदी के 100 से ज्यादा घाटों पर अर्घ्य देने की व्यवस्था की गई है। इनमें तीन घाटों के पास अस्थाई तालाब भी बनाए गए हैं। इनमें 500 व्रती एक साथ अर्घ्य दे सकेंगी।
छठ पूजा के लिए करीब 50 लाख लोग दिल्ली मुंबई बेंगलुरु चेन्नई जैसे महानगरों समेत दुनिया के कई देशों से बिहार लौटकर आए हैं। इनमें करीब 40 लाख लोग ट्रेन से लौटे हैं। 10 लाख लोग हवाई जहाज बस और निजी वाहन से बिहार आए हैं।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया