चंडीगढ़, 03 नवंबर 2026: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज 3 नवंबर को मोहाली में विभिन्न विभागों में भर्ती 801 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। साथ ही विरोधी पार्टियों पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को बने पौने पांच साल हुए हैं। कोई एक रुपए लेने का इल्जाम मुझ पर लगाकर दिखा दे।
सीएम ने कहा कि विरोधी पार्टियों वाले बड़ा कुछ कहेंगे। वोटें आ गई हैं। कोई ईडी भेजेगा कोई सीबीआई की रेड करवाएगा। इन्हें चुनाव जीतना आ गया है। बंगाल में भी ऐसे ही करते थे। अब वोट काटेंगे वोट बनवाएंगे। लेकिन जितना समय आप मेरे साथ हो मुझे किसी चीज की फ्रिक नहीं है। मुझे आपका साथ चाहिए।
सीएम ने कहा कि पंजाब में हॉकी टूर्नामेंट चल रहा है। जालंधर में मैच खत्म हो गए हैं। कल से सेमीफाइनल मोहाली में और परसों फाइनल होगा। पंजाब खेलों के लिए जाना जाता है। कबड्डी गिद्दा और भंगड़े के लिए जाना जाता था। इन्होंने विरोधी पार्टियों ने इसे चिट्टे टीकों और कैप्सूल के लिए मशहूर कर दिया।
कहा जाता है कि भगवान सब देखता है। जो कहते हैं कि 25 साल राज करेंगे अकाली दल उन्हें टिकट देने के लिए 25 लोग भी नहीं हैं। अब जीरो है। पेपर दो नौकरी की चिट्ठी घर पर आएगी।
ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना