अखिलेश यादव बोले- सीधे सांसद से मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा

by Manu
अखिलेश यादव

वाराणसी, 04 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। वाराणसी पहुंचे अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन मुख्यमंत्री बने थे और यह शुभ है। इसलिए इस बार भी सीधा सांसद से वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर काशी में मेट्रो की सौगात देने वरुणा को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ अपने शासनकाल में किसानों को उचित मुआवजा देने का भरोसा दिया।

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा दिए गए बयान पर जब एबीपी न्यूज ने अखिलेश यादव से सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा कि जिन्होंने श्रीकृष्ण के लिए ऐसा कहा है उनके सभी कार्यक्रम बंद कर देने चाहिए। नकली सनातनियों की ऐसी बात से पूरा देश दुखी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को उनके आश्रम पर बुलडोजर चलवा देना चाहिए।

इसके अलावा यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा उनकी ओटीपी कहीं और से आती है। माफिया वाले दावे पर भी तंज कसते हुए अखिलेश बोले कैबिनेट में बैठे माफिया वालों को वह डराना चाहते हैं और उन्हें 50 सीट चाहिए तो वह माफिया का रोल डराने के लिए प्ले करेंगे।

ये भी देखे: भगवंत मान ने 801 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, विपक्ष पर किया हमला

You may also like