चंडीगढ़, 21 नवंबर 2026: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चाएं जारी हैं। अब तक दोनों दलों ने इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है। इस बीच चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों में चुनाव की घोषणा के बाद दोनों पार्टियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं।
पहले माना जा रहा था कि पंजाब में गठबंधन होने पर दोनों दल चंडीगढ़ में भी मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन मौजूदा गतिविधियों से अलग-अलग चुनाव लड़ने के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा ने शहर के सभी 35 वार्डों में संगठन को सक्रिय कर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं अकाली दल ने भी चुनावी मुद्दे तय करने और लोगों तक पहुंच बनाने के लिए सात सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है। यदि पंजाब में गठबंधन को लेकर जल्द स्थिति स्पष्ट नहीं होती है तो चंडीगढ़ में दोनों दलों के अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरने की संभावना बढ़ सकती है।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे