चंडीगढ़, 21 नवंबर 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन घने कोहरे की संभावना है। इसके बाद 26 नवंबर तक पूरे राज्य में मौसम ड्राई रहेगा। 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है।
सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया है। पंजाब-चंडीगढ़ में इन दिनों दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान 30 डिग्री तक पहुंच रहा है। जबकि रात में तापमान गिरकर 7 डिग्री तक आ रहा है।
फरीदकोट में दिन का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां दिन-रात के तापमान में सबसे ज्यादा 21.4 डिग्री का अंतर रहा। लुधियाना और बठिंडा में भी यह अंतर 20.6 डिग्री दर्ज हुआ।
चंडीगढ़ में दिन का पारा 30.1 डिग्री तक पहुंचा। जबकि रात में 10.6 डिग्री रहा। मोहाली में अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। यानी दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है। जबकि सुबह और रात को ठंड महसूस हो रही है।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे