फर्रुखनगर में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, कुख्यात अपराधी रजत का होटल ध्वस्त

by Manu
बुल्डोजर

फर्रुखनगर, 25 दिसंबर 2025: पुलिस ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने वाले कुख्यात अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने खेड़ा खुरमपुर निवासी रजत के होटल पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

पुलिस के अनुसार रजत ने पीडब्ल्यूडी की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर होटल बनाया था। इसी होटल से वह अवैध वसूली कर रहा था। आरोपी के खिलाफ लड़ाई-झगड़े, हथियार रखने सहित गुरुग्राम और रेवाड़ी में कुल दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। रजत बचपन से ही आवारा लोगों के संपर्क में आकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वह शातिर और चालाक प्रवृत्ति का है और कई बार जेल जा चुका है।

कार्रवाई फर्रुखनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार की अगुवाई में हुई। पीडब्ल्यूडी के मुजाहिदीन (जूनियर इंजीनियर) ने भी सहयोग किया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए संपन्न हुई।

ये भी देखे: अल-फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन जावेद सिद्दीकी के महू वाले मकान पर चला बुलडोजर

You may also like