कटक, 13 नवंबर 2025: ओडिशा के कटक में बाली यात्रा मेले के दौरान बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट में बुधवार शाम हंगामा हो गया। दर्शकों की भीड़ अचानक मंच की ओर बढ़ी। इससे एक व्यक्ति को चोट लग गई।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि श्रेया घोषाल जैसे ही मंच पर आईं। हजारों लोग मंच की तरफ दौड़े जिसके बाद हालात कुछ देर के लिए बिगड़ गए। कार्यक्रम को रोकना पड़ा।
पुलिस ने दखल दिया फिर जाकर स्थिति नियंत्रण में आई तो शो को दोबारा शुरू किया गया। इस हंगामे में एक व्यक्ति बेहोश हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस कमिश्नर एस देव दत्ता सिंह ने कहा कि भीड़ बहुत ज्यादा थी। लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कंट्रोल रूम से नजर रख रहे थे।
ये भी देखे: श्रीकाकुलम मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया शोक