अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार संग अयोध्या जाएंगे, दौरे पर मचा घमासान

by Manu
अखिलेश यादव

चंडीगढ़, 15 नवंबर 2026: समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाने वाले हैं। वहां वे अपने पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। अखिलेश के इस दौरे पर घमासान मचा है।

भाजपा उनके अयोध्या दौरे पर सवाल उठा रही है। साधु-संत मांग कर रहे हैं कि दौरे से पहले अखिलेश माफी मांगें। लेकिन समाजवादी पार्टी इसे अपने हिंदू वोट के लिए काफी जरूरी मान रही है।

आज समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा। इसमें कहा गया है कि हाल के चुनाव में प्रभु श्रीराम ने आशीर्वाद दिया है इसलिए धन्यवाद देने तो जाना ही पड़ेगा। पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि जो हाल ही के चुनाव में प्रभु श्री राम जी ने आशीर्वाद दिया है अयोध्या से उसका धन्यवाद देने तो जाना ही पड़ेगा।

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर अयोध्या की हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने कड़ा ऐतराज जताया है। महंत राजू दास ने कहा कि अयोध्या में मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। उसके लिए पहले अखिलेश माफी मांगें फिर वे अयोध्या आएं। उन्होंने सलाह दी कि अखिलेश अयोध्या आने से पहले मथुरा जाएं और राम मंदिर की तरह मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर बनाने का संकल्प लें।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर संतों को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये सरकार अयोध्या से आई थी और अयोध्या से ही जाएगी। अखिलेश के अयोध्या दौरे से पहले भाजपा ने पोस्टर वॉर शुरू कर दिया है। लखनऊ में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर लगे हैं। इनमें पीडीए में पी का मतलब प्रायश्चित्त बताया गया है। पीडीए का पूरा मतलब प्रायश्चित्त दर्शन और आशीर्वाद कहा गया है। पोस्टर में सपा और अखिलेश यादव पर अटैक किया गया है। पोस्टर में लिखा है कि निर्दोष कारसेवकों के नरसंहार को नहीं भूली अयोध्या।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like