तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध क्षेत्र रोजगार मेला 2026 के दूसरे दिन 3659 युवाओं को मिला रोजगार

by Manu
बिहार रोजगार मेला 2026

पटना, 26 मई 2026: बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित “तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध क्षेत्र रोजगार मेला 2026” के दूसरे दिन युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मेले के दूसरे दिन 3659 युवाओं का चयन स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए किया गया। कुल 3659 में से 3050 पुरुष और 609 महिलाओं को जॉब ऑफर किया गया, जिसमें से 747 पुरुषों को विदेश में कार्य करने हेतु चयनित किया गया।

“तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध क्षेत्र रोजगार मेला 2026” में राज्यभर के उन युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर आया है, जो स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध क्षेत्र में अपने लिए बेहतर करियर की तलाश में हैं। बिहार के विभिन्न जिलों के सुदूरवर्ती क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी QR कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर मेले में हिस्सा लेने पहुँच रहे हैं।

आपको बता दें कि 27 मई 2026 तक चलने वाले इस रोजगार मेले में देश के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान जैसे मेदान्ता, अपोलो, पारस, रुबन, अखण्ड ज्योति और पोर्टिया जैसे हॉस्पिटल भाग ले रहे हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ब्लू सीज टैलेंट एलएलपी, मैजिक बिलियन, 2 कॉम्स जॉब्स एकेडमी, अल्फा मैनपावर, केयर 24 और एम्परसैंड इंटरनेशनल मोबिलिटी जैसी संस्थाएं भी मौजूद हैं।

ये भी देखे: CM सम्राट चौधरी ने AI समिट का उद्घाटन किया, बोले- अब बिहारियों को लौटना चाहिए

You may also like