59
पटियाला, 14 अक्तूबर : डी.ए.वी. स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल , पटियाला के विद्यार्थी ने दौड़ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करके अपने विद्यालय के नाम को चार चांद लगाए । इसमें 800 मीटर और 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के शिवम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती सुखजीत कौर जी ने शिवम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके कोच जगतार सिंह जी का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सुनहरा दिन खिलाडिय़ों और उनके कोच के कठोर परिश्रम और अथक प्रयासों का ही परिणाम है।