पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल में पत्थरबाजी से फैली अशांति

by TheUnmuteHindi
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल में पत्थरबाजी से फैली अशांति

नई दिल्ली, 14 अक्तूबर : पश्चिम बंगाल में गत दिवस दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हमले के बाद वहां स्थिति पूरी तरह चिंताजनक और तनावपूर्ण बनी हुई है। जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा समारोह के दौरान हावड़ा जिले के श्यामपुर इलाके में हिंसा भडक़ उठी, जिसकी वजह से काफी अशांति फैल गई। जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगा दी, जिसके बाज स्थानीय राजनीतिक नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं इस मामले में हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने कहा कि दुर्गा पूजा समारोह के दौरान अशांति भडक़ी, जिसके कारण एक समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और स्थिति अब नियंत्रण में है, सोमवार से इलाके में धारा 144 लागू कर दी जाएगी। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा पूरी तरह सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा मामले को शांत करने की कोशिशें की जा रही हैं।

You may also like