नई दिल्ली, 12 अक्टूबर : बांगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव से संबधित हुई कई अप्रिय घटनाओं के बाद 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 12 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही पता चला था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उपहार में दिया गया एक हस्तनिर्मित स्वर्ण मुकुट दुर्गा पूजा समारोह के दौरान बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिमी सतखीरा जिला स्थित एक हिंदू मंदिर से चोरी हो गया था। चोरी की इस घटना पर भारत ने चिंता व्यक्त की थी। पांच-दिवसीय हिंदू धार्मिक उत्सव बुधवार को देवी दुर्गा के आह्वान के साथ शुरू हुआ, जिसे महाषष्ठी के नाम से जाना जाता है। यह उत्सव रविवार को देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ समाप्त होगा। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को पांच अगस्त को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ होने के बाद भडक़ी हिंसा के दौरान उत्पीडऩ का सामना करना पड़ा। उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा संपत्तियों में तोडफ़ोड़ की गई और मंदिरों को क्षतिग्रस्त किया गया। इस मौके पुलिस द्वारा इन मामलों को लेकर उचित कार्रावई करने का भरोसा दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बांगलादेश में दुर्गा पूजा दौरान हुई कई घटनाएं
99