चंडीगढ़, 12 अक्टूबर :हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत हासिल की, जो कि पार्टी के इतिहास में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। कांग्रेस को 11 सीटों से पीछे छोड़ते हुए बीजेपी ने बढ़त बनाई, जबकि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आम आदमी पार्टी पूरी तरह से धराशायी हो गईं। इंडियन नेशनल लोकदल महज दो सीटों पर सिमट कर रह गई, जिसके तहत अब भाजपा नेता नायब सिंह सैनी 17 अक्तूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। पार्टी की ओर से शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ बीजेपी नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे होगा। इस आयोजन के लिए तैयारियां पूरे जोरों शोरों के साथ चल रही हैं।
नायब सिंह सैणी 17 को लेंगे मुख्यमंत्री पद हेतु शपथ
56
previous post