55
मुंबई, 11 अक्तूबर : वैश्विक बाजारों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिस कारण शुक्रवार को भी शेयरों में मिले-जुले रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स नकारात्मक रुख के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 62.90 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,548.51 अंक पर आ गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 64.1 अंक गिरकर 24,934.35 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट आई।