हरियाणा, 11 अक्तूबर : वेट लिफ्टर दीपक लाठर द्वारा गोल्ड मेडल जीत कर अपने इलाके व गांव का नाम रोशन किया गया है, जिस कारण जुलाना क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार जुलाना क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी भीम अवार्डी खिलाड़ी दीपक लाठर ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 297 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। गांव पहुंचने पर दीपक के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को दीपक लाठर के पिता बिजेंद्र ने बताया कि 6 से 13 अक्तूबर तक हिमाचल के कांगड़ा में आयोजित हो रही सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2024-25 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बीती रात हुए मुकाबले में 297 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता है। दीपक ने इससे पहले कॉमनवेल्थ में मेडल जीता था। बिजेंद्र लाठर ने कहा कि उनके परिवार का सपना है कि दीपक ओलंपिक में खेलकर देश के नाम गोल्ड मेडल जीते। उनके इस मेडल जीतने से लोगों को काफी उम्मीदें उनसे बंधी हैं।
वेट लिफ्टर दीपक लाठर ने जीता गोल्ड मेडल
143
previous post