एआई अगले दशक दुनिया पर डालेगा गहरा प्रभाव : एस. जयशंकर

by TheUnmuteHindi
एआई अगले दशक दुनिया पर डालेगा गहरा प्रभाव : एस. जयशंकर

नई दिल्ली, 7 अक्तूबर : कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन’ में 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह के साथ बातचीत में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चेताया, ‘एआई अगले दशक में दुनिया पर गहरा प्रभाव डालेगा। देशों को इसके दुष्परिणामों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उतनी ही खतरनाक है, जितना एक समय में परमाणु हथियार हुआ करते थे। संयुक्त राष्ट्र को लेकर मंत्री ने एक आर्थिक कहावत का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘यह एक पुरानी कंपनी की तरह है, जो पूरी तरह से बाजार के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही, बल्कि जगह घेर रही है।’ विदेश मंत्री ने यूक्रेन-रूस युद्ध और इस्राइल-हमास संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि संकट को हल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र कुछ भी करने में सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘आज दुनिया में दो संघर्ष चल रहे हैं लेकिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा तथा वह दर्शक बना बैठा है।

You may also like