पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ विस्फोट

by TheUnmuteHindi
पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ विस्फोट

कराची, 7 अक्तूबर : पाकिस्तान और चीन के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडे के बाहर हुए विस्फोट के कारण बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें दो श्रमिकों की मौत हो गई और कम से कम आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस और प्रांतीय सरकार ने बताया कि पाकिस्तान के सबसे बड़े हवाई अड्डे के बाहर एक टैंकर में विस्फोट हुआ।चीनी दूतावास ने एक बयान जारी कर बताया कि ‘पोर्ट कासिम इलेक्ट्रिक पावर (प्राइवेट) लिमिटेड कंपनी’ के चीनी कर्मचारियों को ले जा रहे काफिले पर देर रात करीब 11 बजे हमला हुआ, जिसमें दो चीनी नागरिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। उसने बताया कि इस हमले में पाकिस्तानी नागरिक भी घायल हुए हैं। घटना रविवार की है। प्रांतीय गृह मंत्री जिया उल हसन ने बताया कि विस्फोट विदेशियों को निशाना बनाकर किया गया था। पाकिस्तान में हजारों चीनी कर्मचारी हैं, जिनमें से अधिकतर कर्मचारी चीन की अरबों डॉलर की उस ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के लिए काम कर रहे हैं, जिन को आज निशाना बनाकर हमला किया गया है।

You may also like