चंडीगढ़, 7 अक्तूबर : आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ईडी द्वारा आप पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर की गई छापामारी की जानकारी दी और इसे राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा बताया। मनीष सिसोदिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ईडी वाले रेड कर रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले दो सालों में ईडी ने पार्टी के अन्य नेताओं, जैसे कि अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के घरों पर भी छापेमारी की, लेकिन कहीं कुछ भी ठोस सबूत नहीं मिला। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की एजेंसियां एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में लगी हैं और इसे राजनीतिक दबाव के तहत किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ईडी की कार्रवाई से आप पार्टी की गतिविधियों पर असर नहीं पड़ेगा और वह अपनी काम जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाईयों से उनके हौंसले ध्वस्त नहीं होने वाले, वह लोगों के लिए कार्य जारी रखेंगे।
ईडी ने की राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर छापामारी
80
previous post