नई दिल्ली, 5 अक्तूबर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच भयंकर मुठभेड़ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा में अबूझमाड़ के थुलथुली गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 28 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस के कुछ अधिकारियों ने हालांकि 30 नक्सलियों के मारे जाने की भी सूचना दी। नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर संयुक्त दल को गोवेल, नेंदूर और थुलथुली गांव की ओर रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराह्न लगभग एक बजे नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने अब तक 28 नक्सलियों के शव, एके 47 और एसएलआर समेत कई अन्य हथियार बरामद किये हैं। इस मुठभेड़ में किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन नक्सलियों के भारी मात्रा में मारे जाने की खबर है।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़
88
previous post