अगर दक्षिण कोरिया सशस्त्र बलों का उपयोग करेगा तो किया जाएगा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल : किम जोंग

by TheUnmuteHindi
अगर दक्षिण कोरिया सशस्त्र बलों का उपयोग करेगा तो किया जाएगा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल : किम जोंग

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने बुधवार को विशेष अभियान बल की एक इकाई के दौरे के वक्त कहा कि अगर दक्षिण कोरिया उसकी संप्रभुता का अतिक्रमण करने के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग करने का प्रयास करता है तो उनकी सेना ‘बिना किसी हिचकिचाहट के अपने पास मौजूद परमाणु हथियार सहित सभी आक्रामक हथियारों का इस्तेमाल करेगी। किम ने कहा,अगर ऐसी स्थिति आती है तो दक्षिण कोरिया का अस्तित्व मिट जाएगा, जिसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा। उन्होंने धमकी दी है कि अगर उत्तर कोरिया को उकसाया गया तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर दक्षिण कोरिया का समूल नाश कर देगा। दरअसल, दक्षिण कोरिया के नेता ने चेतावनी दी थी कि अगर किम ने परमाणु हथियारों का उपयोग करने का प्रयास किया तो उनके शासन का खात्मा कर दिया जाएगा और इसके जवाब में किम ने दक्षिण कोरिया को यह चेतावनी दी है। दोनों देशों के नेताओं के बीच इस तरह की बयानबाजी नयी नहीं है, लेकिन उनकी ये हालिया टिप्पणी उत्तर कोरिया द्वारा हाल में परमाणु केंद्र के खुलासे और मिसाइल परीक्षणों को जारी रखने के कारण बढ़े तनाव के बीच आई है।

You may also like