इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जमीनी युद्ध में 8 मरे

by TheUnmuteHindi
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जमीनी युद्ध में 8 मरे

नई दिल्ली, 3 अक्तूबर :इजरायल और हिजबुल्ला के बीच शुरू हुए जमीनी युद्ध में इजरायली सेना के 8 जवान शहीद होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार उधर, हिजबुल्ला का भी कहना है कि उसके लड़ाकों ने इस्राइली सैनिकों के साथ संघर्ष किया। इस क्षेत्र में आगे और भी तनाव बढऩे की आशंका है, क्योंकि इस्राइल ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले का जवाब देने की कसम खाई है। गाजा में, जहां लगभग एक साल से चल रहा युद्ध, अभी जारी है, वहीं ईरान और लेबनान के भी इसमें जुडऩे से स्थिति चिंताजनक हो गई है। अमेरिका शुरू से ही इस्राइल का साथ दे रहा है। इस बीच, फिलिस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि उनके 51 नागरिक मारे गए जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इस्राइल ने दावा किया है कि जमीनी युद्ध में हिजबुल्ला के कई आतंकियों को मार गिराया गया है।

You may also like