60
मुंबई, 30 सितंबर : बीएसई सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 464.22 अंक की गिरावट के साथ 85,107.63 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 133.85 अंक लुढक़कर 26,045.10 अंक पर आ गया, जिस कारण विदेशी पूंजी की निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को घरेलू बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई। दूसरी ओर, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में रहे। लेकिन बाजार में गिरावट दर्ज की गई।